बनारस रेल इंजन कारखाना में 68वीं अखिल भारतीय रेलवे गोल्फ चैंपियनशिप का शानदार समापन 26 मार्च को हुआ। रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (पंजाब) ने टीम चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बरेका उपविजेता (रनर-अप) रहा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के 21 ज़ोन और उत्पादन इकाइयों के 66 बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।