वाराणसी काशी दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर काम कर रही है। शनिवार को भाजपा के गुलाब बाग स्थित कार्यालय में पत्रकारों से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इस बार जो बजट वित्त मंत्री ने पेश किया है वह युवा केंद्रित बजट है। उन्होंने आड़े हाथों राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लिया। कहा कि सत्य जानना नहीं चाहते और झूठ फरेब फैला कर जनता को गुमराह कर रहे हैं । लोकसभा में कुछ सीटें बढ़ गई तो वह गुमराह कर रहे हैं। काठ की हाड़ी एक बार चढ़ती है बार-बार नहीं चढ़ती है।