फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भूले बिसरे खेल..., युवाओं ने लगाया दांव, बुजुर्गों को याद आया बचपन

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 10:46 AM IST

अमर उजाला रविवार 9 मार्च 2025 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भूले बिसरे खेल का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के दीक्षांत ग्राउंड में ये खेल कराए गए। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक नौ स्पर्धाएं शुरू हुईं। इसमें 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। ये सभी स्पर्धाएं खेल एसोसिएशन के निर्धारित मानक के हिसाब से कराई गईं। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। सभी स्पर्धाएं ओपन वर्ग में होंगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाले अनूठे आयोजन का शुभारंभ कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा करेंगे। भूले बिसरे खेल में कबड्डी का मुकाबला होगा। पहलवान कुश्ती में दांव आजमाएंगे। रस्साकसी, नींबू दौड़, बोरी दौड़, पंजा रेसलिंग, तीन टांग, लट्टू और पीडूल जैसे खेलों से बचपन को याद किया। इवेंट का खास आकर्षण प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टर्स, शिक्षा विभाग और बटुकों की टीम होगी। कबड्डी, कुश्ती, पंजा एसोसिएशन और मानव एकेडमी के 84 पदाधिकारियों ने मैच कराया। प्रतियोगिता में खेलने के लिए सुबह सात बजे तक संपूर्णानंद संस्कृत विवि के दीक्षांत ग्राउंड में पहुंच गए थे। एक ही समय पर सभी प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें