शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला निरंतर जारी है। मंदिर में 'शिवार्चनम मंच' पर भव्य भजन संध्या और धुनुची का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में अंकिता भट्टाचार्य ने अपने सह कलाकारों संग धुनुची नृत्य किया। भजन गायिका श्रद्धा पांडेय ने भी अपनी पेशकश की।