फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अक्षय तृतीया से सावन तक बाबा विश्वनाथ का होगा फव्वारे से जलाभिषेक

Pragati Chand Updated Fri, 17 Apr 2026 04:18 PM IST

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का फव्वारा के माध्यम से जलाभिषेक किया जाएगा। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं, अतः दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अक्षय हो जाता है। अक्षय का अर्थ होता है जिसका क्षय न हो। माना जाता है कि इस तिथि को किए गए कार्यों के परिणाम का क्षय नहीं होता, इसी क्रम में श्री काशी विश्वनाथ के चरणों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया से शुरू होकर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन तक जल की धारा से बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें