जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित की जाने वाली काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से पधारे डॉक्टर सीमोन गिल का सितार वादन सुन लोग मंत्र मुग्ध हो गए। सीमोन गिल ऑस्ट्रेलिया में पार्लियामेंट्री लीगल एडवाइजर के साथ-साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत सितार वादन करते हैं। राग पूरिया धनश्री में अलाप जोड़ झाला के साथ-साथ तीन ताल मध्य एवं द्रूत बंदीश प्रस्तुत किया। अंत में मिश्र भैरवी बजाकर कार्यक्रम को समाप्त किया। तबले पर कोलकाता से पधारे अविक गोस्वामी ने संगत किया। संयोजक अंशुमान महाराज ने किया।