बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में एक मुकदमे की विवेचना करने गए पुलिसकर्मियों पर अभियुक्त और उसके परिजनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी का पैर टूट गया। वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। भागने के दौरान अभियुक्त भी गिरकर घायल हो गया। सबका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।