महाशिवरात्रि से पहले श्री काशी विश्वनाथ धाम झालरों की रोशनी में नहाया दिखाई दिया। मंदिर प्रशासन ने इस भव्य सजावट का वीडियो जारी किया है। मंदिर का मुख्य द्वार हो या फिर गर्भगृह की ओर जाने वाला गेट। घाट की ओर जाने वाला गंगाद्वार हर ओर ऐसा आकर्षण है मानो स्वर्ग यहीं हैं। इसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है।