वाराणसी जिले के बहेलिया टोला में बुधवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान 174 तोते और 325 ललमुनिया बरामद किए गए। उधर, छापा पड़ते ही कई दुकानदार शटर बंद कर मौके से भाग गए। अमर उजाला द्वारा प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर करीब तीन महीने बाद वन विभाग जागा और ये कार्रवाई की।