फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मचारी से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का आरोप,video

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित एक होटल में कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रथयात्रा निवासी सागर सोनकर ने मंडुवाडीह थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह ककरमत्ता स्थित एक होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 16 जून की शाम करीब छह बजे वह होटल की पांचवीं मंजिल पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान 7 से 8 अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने उनसे पैर पकड़ने के लिए कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। सागर का आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनका नाम पूछने के बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया और दोबारा मारपीट की। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी कि यदि वह दोबारा कहीं दिखाई दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पूरी घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान आसानी से की जा सकती है। सागर सोनकर ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में एसीपी रोहनियां अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें