68वीं प्रदेशीय विद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए रविवार को 415 खिलाड़ियों ने बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर वजन कराया। इसमें 115 बालिका और 300 बालक वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का आगाज 14 अक्तूबर सुबह दस बजे और समापन 16 अक्तूबर दोपहर 12 बजे होगा। स्वर्ण पदक जीतने वाले को राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। प्रदेश के आठारह मंडलों के 415 मुक्केबाज वाराणसी पहुंच गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग को 20 साल बाद चैंपियनशिप कराने की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले 2004 में यह प्रतियोगिता वाराणसी में कराई गई थी।