पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर आईआईटी बीएचयू में साइकिल सेवा की शुरुआत हुई है। अब बीएचयू परिसर में एक रुपये जमा करके आधे घंटे तक साइकिलिंग कर सकते हैं। साइकिल लेने, उसका किराया देने, उसे वापस जमा करने का पूरा सिस्टम डिजिटल और हाईटेक है। मोबाइल एप से चलने वाली यह साइकिल डिजिटल लॉक और डिजिटल पेमेंट पर आधारित है।