दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को उन्नाव के कलेक्ट्रेट के बाहर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश यादव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया।