फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हादसा: मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां, अब तक 6 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उन्नाव में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अजगैन-मोहन मार्ग पर मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार से भरे ऑटो को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि परिवार धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर घर लौट रहा था। ऑटो में महिलाएं, बच्चे और अन्य परिजन सवार थे। तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें