मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकताओं ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना है कि कोरोना काल में जब लोग घरों से नहीं निकल रहे थे, उस समय हम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर काम किया। अब सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमसे अतिरिक्त काम लिया जा रहा, उसके लिए कोई अतिरिक्त मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान प्रिया तिवारी, सावित्री, मिथिलेश, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।