उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट की बालू घाट चौकी अंतर्गत मोहल्ला श्रीनगर में एक ई-रिक्शा काल बन गया। दरअसल, ई-रिक्शा की चार्जिंग हटाते समय रिक्शा चालक को करंट लग गया। उसको बचाने के लिए दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।