फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पाइलिंग मशीन का टैंक फटा, सहायक ऑपरेटर जिंदा जला

सराय कटियान स्थित औद्योगिक गलियारे में शनिवार शाम चार बजे पोलैंड की कैनपैक कंपनी की फैक्टरी के निर्माण स्थल पर पाइलिंग मशीन के डीजल टैंक में विस्फोट हो गया। इससे मौके पर ही जिंदा जलने से सहायक ऑपरेटर उमेश की दर्दनाक मौत हो गई। मशीन के ऑपरेटर अवधेश ने कूदकर जान बचाई। बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र के कोटरा मजरा निवासी उमेश (35) पाइलिंग मशीन में सहायक ऑपरेटर थे। चचेरे भाई अवधेश मशीन के ऑपरेटर हैं। वह गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित सराय कटियान के औद्योगिक गलियारे में कैनपैक कंपनी के फैक्टरी निर्माण में पाइलिंग कर रहे थे। शनिवार को काम के दौरान पाइलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। उमेश और अवधेश उसे सही करने लगे। शाम करीब चार बजे मशीन के डीजल टैंक में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इससे आग की लपटें तेजी से फैल गईं। अवधेश ने तो तुरंत कूदकर जान बचा ली लेकिन उमेश आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग का गोला बन गए। बुरी तरह जलने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें