फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; अजगैन थाने के पास हादसा

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 05 Apr 2026 01:15 PM IST

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अजगैन थाना क्षेत्र के पास एक दौड़ते कंटेनर में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर आग के गोले में तब्दील हो गया। घटना के दौरान चालक और कंडक्टर ने सतर्कता दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर हाईवे पर सामान्य गति से चल रहा था, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। सड़क पर चलते अन्य वाहन चालक भी रुक गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें