फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीला कागज ग्रीस लगाकर लटकाएं, सरसों को माहू से बचाएं

शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 10:50 PM IST

कोहरे में सरसों और सब्जी की फसल में कीटों का खतरा बढ़ जाता है। सरसों को माहू से बचाने के लिए पीले रंग के कागज में ग्रीस लगाकर लटकाएं। सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार और डॉ. रत्ना सहाय ने सफीपुर के गांव रामपुर में किसानों को सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार ने किसानों को सरसों की फसल में माहू व अन्य कीटों को हमले से बचाने के लिए तरीके बताए। बताया कि किसान पीले कागज या चार्ट पेपर की मदद से फसलों को माहू कीट के हमले से बचा सकते हैं। चटख पीले रंग के कागज के टुकड़ों को खेत में फसल के बीच प्रति एकड़ में 10 से 15 अलग-अलग स्थानों पर लटका दें। इस कागज पर ग्रीस या वैसलीन का लेप लगा दें। इससे माहू कीट पीले रंग की तरफ आकर्षित होकर इस पर बैठेंगे और चिपकने के बाद मर जाएंगे। सरसों को माहू कीट से बचाने का यह बेहद आसान और सस्ता तरीका है। प्रकोप अधिक होने पर नीम के तेल का इस्तेमाल करें। इसी तरह सब्जी की फसलों को कीट से बचाने के लिए नीले रंग के कागज का इस्तेमाल करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें