फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Case: मासूमों के सामने मां का क*त्ल..वजह जान हो जाएंगे हैरान!

उन्नाव के शुक्लागंज में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लालताखेड़ा गांव में एक पति ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी की सिर पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इस निर्मम घटना के दौरान महिला के दो मासूम बेटे बरामदे के कोने में दुबके हुए सब कुछ देख रहे थे।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के लालताखेड़ा निवासी राजेश लोधी टाइल्स लगाने का काम करता है। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर निवासी सीमा (28) से हुई थी। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। बुधवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने हथौड़ी उठाई और पत्नी के सिर पर एक के बाद एक पांच वार कर दिए। सीमा मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद राजेश फरार हो गया। विवाहिता के पिता रामकुमार ने दहेज हत्या की तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सास-ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।

सीमा की बहन पूनम ने बताया कि सास-ससुर ने पुलिस के आने से पहले ही खून के धब्बे साफ कर दिए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। बच्चों ने पुलिस को बताया कि “पापा ने पहले मां को पीटा, फिर सिर पर हथौड़ी मार दी और भाग गए।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, राजेश नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से दहेज लाने का दबाव डालता था। पुलिस ने दोनों मासूम बेटों को उनके नाना रामकुमार की सुपुर्दगी में दे दिया है। पूरा गांव इस जघन्य घटना से स्तब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें