प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने बड़ा बयान दिया है। बसपा प्रमुख ने कहा है कि अगर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन इस मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।