धम्मौर(सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशरगंज पुल के पास मंगलवार दोपहर नहर में एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका।
काफी मशक्कत के बाद जब उसका पता नहीं चला तो धम्मौर की पुलिस ने कोतवाली देहात व लंभुआ थाने पर सूचना दी। शव का पता अभी नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। नहर में शव उतराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक धम्मौर ज्ञान चंद्र शुक्ल ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका है। अन्य थानों को जानकारी दी गई है। संवाद
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद