फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : सुल्तानपुर...मुठभेड़ में अमन यादव हत्याकांड का आरोपी घायल

सुल्तानपुर में चांदा के साढ़ापुर निवासी अमन यादव की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद पकड़ लिया। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अन्य आरोपी मौके से भाग निकला। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को चांदा क्षेत्र में अमन यादव की हत्या के मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ फरार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े दो आरोपी मोटरसाइकिल से क्षेत्र से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पवन यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन यादव (22) निवासी नरैनी सफीपुर, चांदा के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस मिला है। पुलिस भागे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें