फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा , "रोड नहीं तो वोट नहीं" की मांग पर प्रदर्शन

सुल्तानपुर में रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने "रोड नहीं तो वोट नहीं" की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्राम पंचायत रामपुर के ठाकुर राम का पुरवा से शुरू होकर करनपुर गांव होते हुए रतनपुर लिंक रोड तक पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा करनपुर गांव के तालाब से शुरू हुई, जो प्रधानमंत्री के बोर्ड वाले स्थान के पास है। ग्राम सभा रामपुर के निवासियों ने एक खुली बैठक में निर्णय लिया कि 28 अगस्त को जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन पर अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसी क्रम में, अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए रविवार को प्राथमिक विद्यालय जादूपुर से एक ध्यानाकर्षण रैली निकाली गई। यह रैली रामपुर, ठाकुर राम का पुरखा, परसूपुर, करनपुर और बैजूपुर पुल (नहर का पुल) तक गई। बैठक में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से यह भी तय किया कि यदि इस मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण शीघ्र नहीं कराया जाता है, तो वे आगामी किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने प्रण लिया है कि वे पूरी तरह से चुनाव का बहिष्कार करेंगे और किसी भी पार्टी या दल को अपनी ग्राम सभा की सीमा में प्रवेश नहीं करने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें