फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: राज्य महिला आयोग की सदस्य बोलीं- अब बेखौफ होकर महिलाएं आधी रात को सड़कों पर टहल सकती हैं

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही हुई तो सीधे निलंबित होंगे। उन्होंने सोमवार को पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में फरियादियों की शिकायतें सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया। महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप समाज में आगे आइए। डरने की जरूरत नहीं है। योगी सरकार में आज बेखौफ होकर महिलाएं आधी रात को सड़कों पर टहल सकती हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचीं। फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए उन्होंने महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। एक पीड़ित महिला ने भावुक होकर उनको अपनी व्यथा सुनाई कि उनके डेढ़ साल के बच्चे को पति ने छीन लिया है। उसका पति अस्पताल से बच्चा ले गया जिसके बाद आयोग की सदस्य ने पुलिस को बच्चे को वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। निर्देश दिया कि ईमानदारी से काम करिए और किसी महिला की शिकायत का निस्तारण गंभीरता से करिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा से बात कर थानों को महिला अपराध पर गंभीर होने का निर्देश जारी करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें