पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या, बेटे समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी सुल्तानपुर: पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश शुरू की सुलतानपुर। जनपद के चांदा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 17/18 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि रमापति तिवारी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि रमापति तिवारी के तीन बेटे हैं, जिनमें से एक बेटे बलवंत तिवारी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था, जिसके बाद पारिवारिक तनाव बढ़ गया था। मृतक की बहू ममता तिवारी, पत्नी हेमंत तिवारी, की तहरीर पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि बलवंत तिवारी की पत्नी शशि तिवारी तथा उनके दोनों बेटे शुभम और सुधांशु ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना कर दी गई हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।