फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मुठभेड़ में जौनपुर का पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

सुल्तानपुर के अखंडनगर में सोमवार देर रात पुलिस व कार सवार पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली दाहिने पैर में लगने से तस्कर घायल हो गया। उसकी पहचान जौनपुर जिले के शाहगंज, घोषपुर निवासी आसिफ के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस को असलहा व कारतूस मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पर पहले से छह गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने दावा किया कि जयसिंहपुर में गत दिनों हुई गोकशी की घटना में भी आसिफ की संलिप्तता थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें