फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में जाल से निकल भागा तेंदुआ, नदी पार कर पहुंचा दूसरी ओर

यूपी के सुल्तानपुर में कुंदाभैरोपुर/चंदीपुर गांव के पास जाल में एक तेंदुआ फंस गया। लेकिन, उसे पकड़ने में वन विभाग की रेस्क्यू टीम गुरुवार सुबह तक नाकाम रही। बुधवार देर शाम से चला आ रहा रेस्क्यू ऑपरेशन उस समय विफल हो गया, जब तेंदुआ वन विभाग के लगाए जाल और पिंजरे को चकमा देकर नदी पार करके अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र की सीमा की तरफ भाग गया। तेंदुआ पकड़ने को गोरखपुर से डॉ. योगेश के नेतृत्व में अयोध्या मंडल और सुल्तानपुर की तीन से अधिक टीमें मौके पर तैनात रहीं। कंजरवेटिव अयोध्या मंडल के निर्देश पर जाल लगाए गए थे। मौके पर एसडीएम कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी, विधायक राजेश गौतम समेत पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के उस पार सुरक्षा घेरा न होने से तेंदुए को निकलने का मौका मिल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें