फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में इलाज में लापरवाही का आरोप, इमरजेंसी वार्ड में भिड़े तीमारदार व सुरक्षा गार्ड, पांच घायल

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार रात इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर मरीज पक्ष और सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाला और मरीज पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली बैठा दिया। बताया गया कि अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के मोचवा गांव निवासी धीरेंद्र यादव अपनी 17 वर्षीय पुत्री खुशी यादव का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड में समय से इलाज नहीं मिलने पर उन्होंने विरोध जताया। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। गंभीर हालत में किशोरी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें