फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में ई-स्कूटी में लगी आग, किशोरी ने कूदकर बचाई जान

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 06:24 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक ई-स्कूटी में अचानक आग लग गई। उस पर सवार भागकर जान बचाई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां निवासी महेंद्र तिवारी की पुत्री खुशी शनिवार सुबह ई-स्कूटी लेकर अपने घर से दोमुहा चौराहे पर कुछ सामान लेने आई थी। जैसे ही वह सामान लेकर ई-स्कूटी से वापस जाने लगी। तभी सीट के पास से धुंआ निकलने लगा। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने खुशी को बताया कि सीट के पिछले हिस्से से धुंआ निकल रहा है। खुशी ने स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी कर दी। स्कूटी को खड़ा करते ही उसमें आग लग गई। यह देख लोग दौड़कर वहां पहुंचे और किशोरी को वहां से हटाया। इस संबंध में कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें