सुल्तानपुर में गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को विकास भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी स्लाटर हाउस नहीं चल रहे हैं। गोवंशों का वध पूर्ण प्रतिबंधित है। गोशालाएं बनाकर गोवंशों को संरक्षित किया जा रहा है। रविवार को तीन गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गोवंशों को गर्मी से बचाने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिया। इस दौरान गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।