फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभात फेरी

यूपी के सुल्तानपुर में गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व पर रविवार को सिख समाज की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। यह शाहगंज चौराहा, चौक, सब्जीमंडी, मेडिकल कॉलेज चौराहा आदि स्थानों से होकर गुजरी। प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पंजाब से आए गतका दल ने प्रमुख चौराहों पर करतब दिखाया। प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण पंज प्यारों की अगुवाई रही। इस मौके पर सरदार इंद्रजीत सिंह कलेर, सरदार गुरुचरण सिंह, पीपी सिंह, सरदार महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार तेजेंदर सिंह कलेर, आकाश सिंह बग्गा, मनमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें