फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी, नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

यूपी के सुल्तानपुर में दुकानों पर बिकने वाले सामानों की सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाकर सोमवार को किराना व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। व्यापारी आलोक सागर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व्यापारियों की जबरन सैंपलिंग कर उनका उत्पीड़न कर रही है। जबकि, नकली सामान बनाने वाले कंपनियों की सैंपलिंग के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने जिले में जांच प्रयोगशाला बनवाए जाने की भी जिलाधिकारी से अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें