विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सुल्तानपुर में 13 केंद्रों पर शुरू हो गई है। स्थानीय प्रशासन के अलावा सेंट्रल कंट्रोल रूम से परीक्षा पर नजर रखी जा रही है। । पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12:00 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात किए गए हैं। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद ही केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के जिला नोडल प्रोफेसर अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराना हमारी जिम्मेदारी है।