फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर: कोचिंग से घर जा रहे शिक्षक का मोबाइल व नकदी छीना

सुल्तानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर नहर पुल के पास मंगलवार रात कोचिंग से घर जा रहे शिक्षक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने शिक्षक को मारापीटा। उनसे नकदी व मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। दो बदमाशों को शिक्षक ने पहचान लिया। इसके बाद शिकायत लेकर पीड़ित शिक्षक थाने पर पहुंचा। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गरियावां ( सगरवा ) गांव निवासी दीपक पाठक कटका बाजार में कोचिंग पढ़ाते हैं। मंगलवार रात नौ बजे कोचिंग पढ़ाने के बाद वह बाइक से बाबूगंज नहर पटरी पकड़कर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में भरथीपुर नहर के पुलिया के पास दो बाइक से पांच बदमाश उनके पास पहुंचे। इसमें जाहबाज, डब्लू निवासी अज्ञात समेत तीन अन्य अज्ञात लोगों ने दीपक की बाइक को रोकवा दिया। बदमाशों ने उनका मोबाइल व नकदी छीन लिया। विरोध करने पर उन्हें मारापीटा। इसके बाद पांचों बदमाश अपनी-अपनी बाइकों से फरार हो गए। मारपीट में दीपक को चोट लग गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें