फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: 20 मिनट की बारिश के बाद भी गांव प्यासे, खेत सूखे, शहर तरबतर

20 मिनट की बारिश के बाद भी गांव प्यासे, खेत सूखे, शहर तरबतर सुल्तानपुर: जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे शहर में अचानक काले बादल छा गए और लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूबेपुर, दोस्तपुर, कुड़वार समेत कई ग्रामीण इलाकों में बारिश नहीं हुई, जबकि भदैंया क्षेत्र में केवल हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। दूबेपुर के किसान राम प्यारे वर्मा ने कहा कि शहर में बारिश हुई, लेकिन हमारे खेत सूखे हैं। धान की फसल को तुरंत पानी चाहिए। दोस्तपुर के शिवबहादुर वर्मा बताया कि अगर दो-तीन दिन में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसल पर असर पड़ेगा। कुड़वार के राजेश सिंह ने कहा कि ट्यूबवेल से सिंचाई महंगी पड़ रही है, मानसून ही सहारा है। भदैंया के रामअवतार ने बताया कि सिर्फ बूंदाबांदी हुई है, इससे खेतों की प्यास नहीं बुझने वाली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें