फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे-रैलियों के खर्च पर सुल्तानपुर में आप सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल

सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को महंगाई और आर्थिक संकट के मुद्दे पर घेरा। सोमवार को शहर के गभड़िया स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता पहले से आर्थिक दबाव झेल रही है। ऐसे समय में देशभक्ति के नाम पर लोगों को खर्च कम करने की सलाह देना उचित नहीं है। संजय सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य तेलों के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल देती है। आप सांसद ने कहा कि सरकार आम लोगों को सोना कम खरीदने और खर्च घटाने की नसीहत दे रही है, जबकि बड़े उद्योगपति देश की संपत्तियां खरीदकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे विदेशी दौरों, बड़े रोड शो और विशाल रैलियों पर होने वाले खर्च में कटौती कर खुद इसकी शुरुआत करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें