सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास बुधवार शाम बाइक से घर जा रहे सराफा व्यापारी पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करके करीब 25 लाख के जेवरात लूट लिए। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से उनका सिर फोड़ दिया। यही नहीं, बदमाशों ने उन्हें कार से कुचलने का प्रयास भी किया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश आसानी से भाग निकले।