परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर डिपो को कुंभ मेले के तहत 10 बसें आवंटित की गई है। यह बसें सुल्तानपुर डिपो से कुंभ मेले में भेजी जाएंगी। जो निशुल्क रूप से प्रयागराज संगम में शटल बसों के रूप में मेला भर चलेंगी। इसके बाद बसों को डिपो में शामिल किया जाएगा। शटल बस से श्रद्धालुओं को प्रयागराज संगम तक आवागमन करने में सुविधा मिलेगी।