फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में महिला मैच का शुभारंभ, राखी बोलीं- आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अव्वल

सोनभद्र में 13वें महिला मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मनीष गर्ग यूनिट हेड ग्रासिम इंडस्ट्रीज व विशिष्ट अतिथि विकास माहेश्वरी ने पिच पर फीता काटकर एवं बल्ला खेलकर किया। अध्यक्षता रविन्द्र जायसवाल ने किया। समापन के मुख्य अतिथि राखी जायसवाल इन्हरव्हिल क्लब अध्यक्ष दुद्धी ने विजेता एवं उप विजेता कप से दोनों टीमों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने उत्तर प्रदेश व झारखंड की दोनों टीमो के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। आज का यह मैच इसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों को बुलन्दियों पर पहुंचने की शुभकामना दी। अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र जायसवाल ने महिला क्रिकेट के पारम्परिक मैच के लिए आयोजन कमेटी को इच्छिता कप के लिए आभार जताया और खिलाड़ी लड़कियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर टीसीडी अध्यक्ष सुमित सोनी, जबी ख़ाँ, मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, टुन्नू ख़ाँ, सुधीर अग्रहरि, सुनील जायसवाल, सलीम ख़ां, रामकुमार गुप्ता, आनंद अग्रहरि, अविनाश वाह वाह समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें