चंदौली जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान गांव में बुधवार को चचेरे देवर ने महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। उसने खुद को भी घायल करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।