फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस; VIDEO

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के जंगल में सोमवार को महिला का शव पाया गया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। बताया गया कि गांव के एक चरवाहे ने रविवार शाम ही जंगल के बीच महिला का शव देखा था, लेकिन भय के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी। सोमवार सुबह उसने ग्राम प्रधान को घटना से अवगत कराया। इसके बाद प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जंगल में मिले महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें