फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

सोनभद्र में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना युवक को भारी पड़ गया। अनपरा में फॉलोअर बढ़ाने के लिए युवाओं में रील बनाने का नशा कम नहीं हो रहा। तमंचा लहराते हुए एक युवक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने तमंचे के साथ रील बनाकर वीडियो पोस्ट किया था। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित वीडियो में युवक भोजपुरी गाने पर एक्शन के साथ तमंचा लहरा रहा है। मंगलवार को वीडियो वायरल हुआ तो अनपरा पुलिस हरकत में आई। युवक की पहचान पिपरी के सोनवानी गांव निवासी के रूप में हुई। गांव पहुंचकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित कुमार भारती (19) वर्ष बताया। इस संबंध में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक तमंचा लहरा रहा था। युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें