फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र की कई सड़कों पर लबालब पानी, तीन घंटे तक लगातार हुई बारिश, VIDEO

बुधवार की सुबह करीब तीन घंटे की जोरदार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई रहवासी इलाकों में पानी भर गया। मुख्य बाजार की सड़कों पर जलभराव से घरों-दुकानों में पानी घुस गया। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे (एसएच-5ए) पर रॉबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर के पास भारी जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी भरने से जाम की स्थिति बन गई और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी समिति के सामने, धर्मशाला चौराहे के पास और चंडी तिराहे से पहले भी सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई। कई जगह घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को सामान सुरक्षित करने की मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश का पानी नालियों के जाम होने और निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर फैल गया, जिससे हाईवे पर घंटों आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें