फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनभद्र में 80 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

सोनभद्र जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 48335 परीक्षार्थी इम्तिहान दे रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन दोनों कक्षाओं के लिए हिंदी विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल (10वीं) की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली की शुरुआत हो चुकी है जो सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें