रिहंद जलाशय के कोटा स्थित बोट प्वाइंट के पास मंगलवार की दोपहर नहाने के लिए उतरे दो किशोर अचानक लापता हो गए। उनके कपड़े व अन्य सामान किनारे पर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की रिहंद डैम में तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिल पाई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को पत्र भेजा गया है।