फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा... स्कूल पर बिजली गिरने से दो छात्रों की मौत

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव में शुक्रवार को दोपहर निजी स्कूल पर बिजली गिरने दो छात्रों की मौत हो गई। घटना में दो छात्राएं भी झुलस गईं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  ये है मामला कोट गांव के नौटोलिया में ब्रह्मदेव पब्लिक स्कूल का संचालित है। विद्यालय में शुक्रवार की दोपहर पढ़ाई चल रही थी। अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से कक्षा-तीन के छात्र अरविंद (08) और कक्षा-9 के छात्र दीपक (13), छात्रा सोनमति (16), रेखा (15) झुलस गईं। घटना से अफरातफरी मच गई। बिजली गिरने की आवाज से अन्य बच्चे भी सहम गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें