फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोन नदी में डूबीं तीन बालिकाएं, नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, तलाश को उतरे गोताखोर; परिवार में छाया मातम

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया कंपार्ट नंबर चार के पास सोमवार की दोपहर में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियां सोन नदी में डूब गई। नदी में नहाते समय यह हादसा हुआ। उनके साथ मौजूद एक अन्य लड़की ने घरवालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे। पुलिस ने गोताखोरों व फायर ब्रिगेड के कर्मियों को नदी में उतारकर तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप बर्दिया कंपार्ट नंबर चार निवासी केदार की पुत्री सरिता (10), सुनीता (12), गांव की ही उषा (14) और काजल (9) के साथ सोन नदी के किनारे पशु चराने गई थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें