फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में स्कूल नहीं जा रहे शिक्षक, वापस लौट रहे विद्यार्थियों का विडियो वायरल, शिक्षक स्कूल पहुंचे बताया अतिरिक्त कार्य बना कारण

बभनी शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के प्राथमिक विद्यालय धरकार बस्ती नधिरा में बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक विद्यालय में शिक्षक के नहीं पहुंचने पर बच्चे भोजन के बाद बगैर पढ़े ही घर लौट आए। मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग हरकत में आया ।सोमवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे जिस पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई। इस मामले पर विद्यालय पर तैनात शिक्षक करन कुमार ने बताया कि बीआरसी पर तीन अक्तूबर से ही प्रशिक्षण में ड्यूटी लगाई गई है। जिसके वजह से विद्यालय नहीं गया। इसकी जानकारी विभाग को दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार की माने तो विद्यालय बंद नहीं है। वहां वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें