सोनभद्र जिले के सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिच्छी में मंगलवार को सड़क मरम्मत की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान एवं जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ग्राम सभा बिच्छी का मेन रोड, कोटेदार वाला रोड, राजालाखन बाबा वाला रोड किचड़ पानी से भरा हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया।